MP News: CM डॉ. मोहन यादव का पाकिस्तान पर वार, बोले दुश्मनों का जरूर होगा अंत
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने एक बार फिर से पाकिस्तान (Pakistan) पर जोरदार हमला बोला है। आपको बता दें कि भोपाल में आयोजित जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 (Tribal Shilpgram Festival 2025) का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम मोहन यादव ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दे दी। साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर भारतीय सेना और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।
ये भी पढे़ंः MP News: अपराध पर CM मोहन यादव का सक्त रुख, लापरवाह अफसरों को हटाने का दिया आदेश
कोई छेड़ेगा तो प्रधानमंत्री सात जन्म तक नहीं छोडेंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि सुभान अल्लाह, नाम तो कितना अच्छा है लेकिन उस सुभानअल्लाह में ये सब अल्लाह के खिलाफ ही काम करते हैं। इनको जमीन में गाड़ने की बात प्रधानमंत्री मोदी ने कही थी। आतंकी मसूद के खानदान को मिट्टी में मिलाने का काम पीएम मोदी नेतृत्व में सरकार ने कर दिया है। भारत की पहचान शांति के मार्ग पर चलने की है, लेकिन अगर कोई हमें हमें छेड़ेता है तो यह जान ले कि यह बदलते दौर का भारत है। अगर भारत को कोई छेड़ेगा तो प्रधानमंत्री सात जन्म तक नहीं छोडेंगे। जो चल रहा है यह हमारे अभियान का भारत है।
महाकाल की इच्छा हो तो..
सीएम यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, होता है वही जो… हम तो कहते हैं महाकाल की इच्छा हो तो क्या होगा। होगा तो सत्यानाश होगा जो हमारे देश की ओर देखेगा। उनके छोड़े गए घातक मिसाइल, रॉकेट को दिवाली के खिलौने की तरफ डिफेंस सिस्टम हवा में मार गिरा रहा है। अभी तो हमारे बहादुर बलशाली जांबाज ट्रेनिंग पायलेट, अधिकारी तो मर्यादा में हैं। आने वाले समय में हमारी हुंकार पीएम और रक्षामंत्री के नेतृत्व में है। पूरी दुनिया देख रही है।
ये भी पढे़ंः MP News: रीवा को मिली बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने MP के पहले हाईटेक कोर्ट का किया लोकार्पण
पाकिस्तान के खाने के ठिकाने नहीं है
उन्होंने कहा कि क्या सोच कर कल्पना कर लेते हैं भारत पर हमला करने की, जबकि खाने के ठिकाने नहीं है। हथियारों के नाम पर नकली हथियार लेकर चला रहे हैं। हमारी देखा-देखी कहां से नकली हथियार उठा लाया हैं। चलाते कहीं है चलता कहीं और है। उनका पार्लियामेंट का मेंबर संसद में रो रहा है। दुनिया में सबसे बड़ा कोई लोकतंत्र है तो हमारे भारत का लोकतंत्र है जो हमें शक्ति प्रदान करता है।
