Noida से ग्रेटर नोएडा पहुंचना होगा आसान, जल्द मिलने वाली है 2 बड़ी खुशखबरी
Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए गुड न्यूज है। आफको बता दें कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा का सफर बहुत ही जल्द और ज्यादा आसान होने जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की 2 महत्वाकांक्षी परियोजना भंगेल एलिवेटेड और सेक्टर 96 प्रशासनिक खंड का कार्यालय अगले 2 महीने में नोएडा के लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। दादरी-सूरजपुर-छलेरा (DSC) सड़क पर अगाहपुर से सेक्टर-110 तक निर्मित 5.5 किलोमीटर लंबी भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) बढ़ते ट्रैफिक को कम करने और नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के बीच संपर्क में सुधार करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए शुरुआत में 468 करोड़ रुपए के बजट के साथ स्वीकृति के साथ इसे शुरू किया गया। अब इसकी लागत 608 करोड़ रुपए हो गई है।

ये भी पढे़ंःGreater Noida West: शाहबेरी सड़क को लेकर अच्छी खबर आ गई
एक बार शुरू होने के बाद सिक्स लेन का यह एलिवेटेड कॉरिडोर अगाह पुर को सेक्टर 82/110 में नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक जोन (NSEZ) को कनेक्ट करेगा। इस एलिवेटेड से वाहन चालकों को छलेरा, बरौला और भंगेल जैसे बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे नोएडा ग्रेटर नोएडा को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। परियोजना का निर्माण कर रहे उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता के मुताबिक बरौला क्रॉसिंग के पास 60 मीटर लंबे स्टील गर्डर बिछाने का काम एक एक सप्ताह कर लिया जाएगा।
एक महीने में पूरा होगा काम
गार्डरों पर डेक-स्लैब बिछाने का काम भी तेजी से होगा और इसे पूरा होने में एक महीने का समय लग सकता है। इन अंतिम निर्माण को तेजी से पूरा करने के लिए पिछले महीने बरौला क्रॉसिंग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया था। नोएडा प्राधिकरण का लक्ष्य है कि अगले 2 महीनों में एलिवेटेड रोड (Elevated Road) को जनता के लिए खोलना है। सड़क के निर्माण में कई रुकावटें आई हैं।
ये भी पढे़ंः Traffic Challan: नोएडा से दिल्ली जाने वाले सावधान, दिल्ली पुलिस धड़ाधड़ काट रही है चालान
टाइम लाइन के साथ चुनौती भी बढ़ी
आपको बता दें कि इस परियोजना की परिकल्पना साल 2013 में की गई थी। इसे जून 2020 में 468 करोड़ रुपए के बजट के साथ लॉन्च किया गया। यूपी ब्रिज कार्पोरेशन (UP Bridge Corporation) को साल 2022 के दिसंबर में इसे पूरा करना था। जिसे बाद में दिसंबर 2023 तक विस्तार दिया गया। इसके बद नई समय सीमा 31 दिसंबर, 2024 दी गई। निर्माण के दौरान, परियोजना का बजट समाप्त हो गया, जिससे इसे संशोधित कर 608 करोड़ रुपए कर दिया गया। इसके साथ ही अगाह पुर से भंगेल की ओर नियोजित रास्ता में दो इमारतों के अवरोध के कारण 90 मीटर के हिस्से की चौड़ाई आधा मीटर कम कर दी गई।
प्रशासनिक खंड का कार्यालय का काम भी जल्द होगा पूरा
सेक्टर 96 में नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्यालय का निर्माण भी करीब करीब पूरा होने वाला है। उम्मीद है कि यह दो महीने के अन्दर बनकर तैयार हो जाएगा। 2009 में इस योजना के बारे में सोचा गया। निर्माण 2015 में शुरू हुआ। इसकी अनुमानित लागत 478 करोड़ रुपए है।
मॉडर्न सुविधा सुविधाओं से लैस ये परियोजना लगभग 6 एकड़ में फैली हुई है। इसमें दो बहुमंजिला टावर हैं। इसमें प्राधिकरण के सभी विभाग एक ही छत के नीचे होंगे। इसके ग्राउंड फ्लोर पर सीईओ का ऑफिस होगा। बाकी कार्यालय छठवें फ्लोर पर होंगे। इसमें एक मीटिंग हॉल भी होगा।
यहां भी बढ़ी डेडलाइन
इसका निर्माण आधिकारिक तौर पर 5 जनवरी 2016 को शुरू हुआ। 2 जनवरी 2019 तक इसका निर्णाण कार्य पूरा होना था। घटिया काम और 451 दिनों की देरी के कारण मूल ठेकेदार को 2022 में ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। फिर परियोजना को अक्टूबर 2022 में एक नए ठेकेदार को सौंप दिया गया, जिसका संशोधित लक्ष्य जनवरी 2024 था।
स्ट्रक्चर ऑडिट में थी कमियां
2023 में आईआईटी दिल्ली द्वारा किए गए स्ट्रक्चरल ऑडिट में भवन के डिजाइन में कमियां सामने आई थीं। डिजाइन में बदलाव के कारण परियोजना का बजट भी शुरुआती 478 करोड़ रुपए से घटाकर 304 करोड़ रुपए कर दिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के अनुसार इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से नोएडा में यातायात प्रवाह में सुधार और नागरिक सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है।
