Punjab

Punjab: भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, घायलों को मिलेगा फ्री इलाज

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab: पंजाब की मान सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है जिसके अनुसार घायलों को मिलेगा फ्री इलाज

Punjab News: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पंजाब की मान सरकार (Mann Government) ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने ‘फरिश्ते योजना’ का विस्तार करते हुए युद्ध या आतंकी हमलों में घायल होने वाले लोगों के लिए फ्री इलाज (Free Treatment) की घोषणा की है। इस योजना के तहत सरकारी और पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में घायलों को तुरंत और फ्री उपचार प्रदान किया जाएगा।

Pic Social Media

आपको बता दें कि पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 2024 में शुरू की गई फरिश्ते योजना को अब और प्रभावी बनाया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युद्ध, आतंकी हमलों या सड़क हादसों में घायल लोगों की जान बचाना और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। सरकार ने कहा कि इस कठिन समय में यह कदम आम लोगों के लिए राहत का काम करेगा।

घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान

फरिश्ते योजना (Farishtey Scheme) के तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को न केवल इनाम और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा, बल्कि उन्हें ‘फरिश्ते’ के रूप में सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही, ऐसे लोगों से पुलिस कोई पूछताछ नहीं करेगी, जिससे मदद करने की प्रक्रिया सरल रहे।

किन अस्पतालों में मिलेगा फ्री इलाज?

पंजाब सरकार ने फरिश्ते योजना (Farishtey Scheme) के तहत सभी प्रमुख सड़कों के 25 किलोमीटर के दायरे में स्थित सरकारी और पैनल में शामिल निजी अस्पतालों की सूची तैयार की है। ये सूचियां जिलावार ऑनलाइन उपलब्ध हैं। योजना को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

जानिए फरिश्ते योजना क्या है?

फरिश्ते योजना पंजाब सरकार (Punjab Government) की एक पहल है, जिसके तहत सड़क हादसों, युद्ध या आतंकी हमलों में घायल लोगों को बिना किसी औपचारिकता के तुरंत इलाज मिलता है। इस योजना के तहत निजी अस्पतालों में भी फ्री उपचार की सुविधा उपलब्ध है। यह योजना न केवल लोगों की जान बचाने में मदद करती है, बल्कि मदद करने वालों को भी प्रोत्साहित करती है।