Tanya Singh: तान्या सिंह ने 2 साल पहले लिखी थी कामयाबी की कहानी, 2022 में बनीं CBSE टॉपर – अब लक्ष्य UPSC टॉप करना
Tanya Singh: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र जहां अपने रिजल्ट (Result) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं इस बीच हम आपको मिलवाते हैं उस छात्रा (Student) से जिसने न सिर्फ बोर्ड परीक्षा में टॉप किया बल्कि दो साल पहले ही अपनी कामयाबी की कहानी लिख दी थी। हम बात कर रहे हैं बुलंदशहर की तान्या सिंह (Tanya Singh) की, जिन्होंने 2022 में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा (Board Exams) में टॉप किया था। पढ़िए पूरी खबर…

तान्या ने 2020 में ही लिख दिया था विज़न
आपको बता दें कि तान्या सिंह (Tanya Singh) ने 2020 में एक कागज पर अपने सपनों को शब्दों में ढाल दिया था। उन्होंने लिखा था- ‘CBSE Topper 2022, UPSC Topper 2027’। दो साल बाद उनका पहला सपना सच हुआ और उन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर 12वीं में टॉप किया। बिना एक भी अंक गंवाए ऑल इंडिया टॉपर बनकर तान्या ने अपने इरादे की ताकत को साबित कर दिखाया।

बुलंदशहर के DPS की छात्रा
तान्या दिल्ली पब्लिक स्कूल (Delhi Public School), बुलंदशहर की छात्रा थीं। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी थी। पूरे देश ने तान्या की उपलब्धि को सराहा।
ये भी पढ़ेंः Badrinath: भक्तों के लिए खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, दर्शन के लिए ये रही डिटेल
अब लक्ष्य 2027 की UPSC परीक्षा
तान्या सिंह (Tanya Singh) का अगला लक्ष्य अब UPSC की सिविल सेवा परीक्षा है। जैसा कि उन्होंने 2020 में ही तय कर लिया था, अब उनकी नजर 2027 की परीक्षा को टॉप करने पर है। अपने पक्के इरादों और शानदार उपलब्धियों के साथ तान्या आज लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
